7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालपहले प्यार का नाटक, फिर शारीरिक संबंध... अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

पहले प्यार का नाटक, फिर शारीरिक संबंध… अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

Published on

आगर मालवा ,

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने संबंध बनाने का वीडियो भी बनाया फिर उसे ब्लैकमेल कर अन्य लोगों और दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा. युवती के पिता ने थाने में मामला दर्ज कर पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है.

19 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने अपने सहेली के दोस्त से दोस्ती की और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया. एक दिन उसके प्रेमी ने अपने घर पर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. आरोप है कि डरा धमका कर इसका वीडियो भी बनाया. इसके बाद उसका प्रेमी वीडियो वायरल करने का दिखाकर उसके साथ संबंध बनाता रहा.

पीड़िता ने पुलिस को बताया हद तो तब हुई जब उसने वीडियो का डर दिखाकर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा. जब उसने विरोध किया तो उसके प्रेमी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिर पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी. तुरंत ही स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस विभन्न धाराओं में मामला दर्ज किया.

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है पुलिस द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this