10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम के नाम पर ठगी, पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से...

बागेश्वर धाम के नाम पर ठगी, पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से खोल दी ठग की पोल, दमोह के युवक ने हजारों का लगाया चूना

Published on

दमोह

बागेश्वर धाम के नाम पर अवैध वसूली करने वाले युवक को यूपी के मुरादाबाद से पकड़ा गया है। इस बात का खुलासा खुद धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के दौरान किया है। उन्होंने कथा सुनने पहुंचे लोगों से कहा कि मेरे नाम पर पैसे देकर किसी के झांसे में मत आना। हम सीधे सच्चे आदमी हैं। हर किसी के साथ फोटो खिंचवा लेते हैं, लेकिन कुछ लोग उस फोटो को दिखाकर फ्रॉडगिरी करते हैं। वो लोगों से कहते हैं कि हम तो गुरु जी के बगल में ही सोते हैं, उनके साथ खाना खाते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘आज हमने एक आदमी को पकड़ा है, जो लोगों को हमसे मिलवाने के नाम पर 5 से 10 हजार रुपए लेता था। उसने मेरे साथ कहीं फोटो खिंचवा ली होगी। वह युवक हटा का रहने वाला है। उसका नाम बृजेंद्र उर्फ पप्पू दुबे है। वह अपने आप को मेरा सेवादार बता कर हजारों लोगों से पैसे ले चुका है। अब हम उसकी एफआईआर करने वाले हैं। हम उसे नहीं छोड़ेंगे।’

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमें भगवान ने धर्म का मार्ग धन कमाने के लिए नहीं, बल्कि धर्म के मार्ग से सनातन को बढ़ाने के लिए दिया है। उन्होंने अपने शिष्यों से कहा कि जो हमारी बात सुन रहे हैं, तो हमने जिसका नाम बताया है उसकी एफआईआर करो। हमारे पास उसके फैक्ट है। उसने हमारे नाम से लोगों को ठगा है। ऐसे लोगों को तत्काल जेल भिजवाओ। हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे।

हटा में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बृजेंद्र नाम का यह युवक कनकतला गांव का रहने वाला है, जो क्षेत्र में भी लोगों को अपने आपको धीरेंद्र शास्त्री का करीबी बताता है। इस संबंध में किसी भी तरह की कारवाई की जानकारी लेने हटा पुलिस से संपर्क किया लेकिन टीआई और एसडीओपी ने फोन रिसीव नहीं किया। हालांकि जानकारी मिली है कि धीरेंद्र शास्त्री के शिष्यों के द्वारा यूपी के मुरादाबाद में ही इसके खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...