22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपालमहाकाल मंदिर में Reel बना रही थीं लड़कियां, मना करने पर सुरक्षाकर्मियों...

महाकाल मंदिर में Reel बना रही थीं लड़कियां, मना करने पर सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट

Published on

उज्जैन,

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में कुछ लड़कियां रील बना रही थीं. इसको लेकर महिला सुरक्षाकर्मी ने मना किया, तो दो लड़कियां और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर तीन महिला सुरक्षाकर्मी की कथित तौर पर पिटाई कर दी. यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मामले में मंदिर समिति की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

पुलिस के मुताबिक, शिवानी पुष्पद, संध्या प्रजापति और संगीता चंगेसिया नामक महिला श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल कंपनी में गार्ड की नौकरी करती हैं. शनिवार को मंदिर में ही उनकी ड्यूटी थी. इस दौरान मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में कुछ लड़कियां रील बना रही थी. ड्यूटी पर तैनात तीनों महिला सुरक्षा गार्ड ने उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो रील बनाने से मना किया.

‘चार-पांच लड़कियों ने महिला सुरक्षा गार्ड से की मारपीट’
इसके बाद प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रही लड़कियां विवाद करने लगीं. देखते ही देखते चार-पांच लड़कियों ने तीनों महिला सुरक्षा गार्ड से मारपीट शुरू कर दी. मंदिर समिति की शिकायत पर पलक और परी नाम की लड़कियों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकतें) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मामले में एडिशनल एसपी ने कही ये बात
एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि महिला सुरक्षा गार्ड ने रील बना रही लड़कियों को रोका, तो दो लड़की और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर तीन महिला सुरक्षाकर्मी से मारपीट कर दी. इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. मामले में मंदिर प्रशासन की ओर से शिकायत दी गई है. महाकाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...