24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालमहागठबंधन को वोटिंग से पहले तगड़ा झटका, सपा उम्मीदवार का नामांकन फॉर्म...

महागठबंधन को वोटिंग से पहले तगड़ा झटका, सपा उम्मीदवार का नामांकन फॉर्म रिजेक्ट, बीजेपी के दिग्गज से था मुकाबला

Published on

भोपाल:

खजुराहो लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मीरा यादव का बड़ा झटका लगा है। मीरा यादव के फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया गया है। यह सीट कांग्रेस ने गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को दी थी। इस सीट से बीजेपी ने एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वीडी शर्मा 2019 में भी इसी सीट से चुनाव जीते थे। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को उनके फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, खजुराहो लोकसभा सीट से सपा की उम्मीदवार मीरा यादव का फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया है। फॉर्म में हस्ताक्षर नहीं किया गया था इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम को लेकर वोटर लिस्ट की प्रमाणित कॉपी संलग्न नहीं की गई थी। नामांकन फॉर्म रिजेक्ट होने के बाद सपा और कांग्रेस के नेता पन्ना कलेक्टर के पास पहुंचे हैं।

फॉर्म में सुधार के लिए नहीं दिया गया वक्त
फिलहाल अभी प्रशासन ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया है। जानकारी के अनुसार, नामांकन फॉर्म में आज सुधार हो सकता था लेकिन सुधार करने का समय नहीं दिया गया है। इस सीट से सपा ने पहले मनोज यादव को टिकट दिया गया था लेकिन बाद में उम्मीदवार बदल दिया था। मनोज यादव की जगह मीरा यादव को टिकट दिया था। वहीं, मनोज यादव को सपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

26 अप्रैल को होगी वोटिंग
खजुराहो लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे फेज में वोटिंग होनी है। नामांकन के लिए 4 अप्रैल लास्ट डेट थी। मीरा यादव ने सपा नेताओं की मौजूदगी में गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पाया गया कि फॉर्म में जानकारी सही नहीं दी गई थी। जिसके बाद उसे रिजेक्ट कर दिया गया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...