11 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeभोपालक्या पीएम मोदी ने कार्तिकेय को आशीर्वाद दे दिया? बुधनी सीट से...

क्या पीएम मोदी ने कार्तिकेय को आशीर्वाद दे दिया? बुधनी सीट से टिकट को लेकर दिग्विजय ने कर दिया बड़ा इशारा

Published on

भोपाल

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी और दोनों बेटे साथ थे। शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह दोनों बेटे की शादी का न्यौता देने गए थे। तस्वीरें सामने आने के बाद एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का इसका दूसरा मतलब निकाल रहे हैं। साथ ही एक्स पर लिखा है कि हम भी बधाई दे दें?

पीएम मोदी का मिल गया आशीर्वाद?
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा कि क्या संयोग है आज ही बुधनी उपचुनाव में बीजेपी का उम्मीदवार तय होना है। आज ही शिवराज सिंह चौहान पूरे परिवार के साथ नरेंद्र मोदी से मिले हैं। क्या नरेंद्र मोदी ने कार्तिकेय को आशीर्वाद दे दिया? क्या हम कार्तिकेय को बधाई दे दें? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परिवारवाद के खिलाफ बीजेपी नेताओं के बयान जाएं रद्दी की टोकरी में। जय सिया राम।

शिवराज के बेटे का चल रहा है नाम
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। उपचुनाव को लेकर चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान का वारिस कौन है। इस बीच तीन चार नामों की चर्चा हो रही है कि बुधनी में शिवराज सिंह चौहान की जगह कौन लेगा। इसमें प्रबल दावेदार के रूप में शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के नाम की चर्चा है। साथ ही विदिशा के पूर्व सांसद समेत बुधनी के कुछ स्थानीय नेताओं के नाम की चर्चा है।

प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग के बाद बुधनी के लिए नामों का एक पैनल भेज दिया गया है। इन में से एक नाम पर दिल्ली की मुहर लगनी है। अटकलें हैं कि जल्द ही बुधनी के लिए नाम पर फैसला हो जाएगा। शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान बुधनी क्षेत्र में काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में चर्चाएं हैं कि पार्टी शिवराज के बेटे को विरासत सौंप सकती हैं। हालांकि परिवारवाद एक बड़ा अड़चन है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...