7.7 C
London
Saturday, February 7, 2026
Homeभोपालपति बॉर्डर पर कर रहा देश की सेवा, पत्नी लगा रही थाने...

पति बॉर्डर पर कर रहा देश की सेवा, पत्नी लगा रही थाने का चक्कर, जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी!

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर एसपी कार्यालय में चल रही जनसुनवाई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। देश की सेवा के लिए कश्मीर में सेना में तैनात एक सैनिक की पत्नी ने शिकायत की है। सैनिक की पत्नी का कहना है कि उनके साथ हुई धोखाधड़ी हुई है। वे कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन थाने में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

दरअसल, महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाली एक महिला आकांश सिकरवार ने शिकायत की है। उसका कहना है कि जय सिंह तोमर, सुनील राजौरिया, सुमित गुप्ता, भारती राजौरिया नाम के दलालों से उनकी प्लॉट दिलवाने को लेकर बात हुई थी। उन्होंने जमीन की डिटेल भी भेजी थी, जिसमें जमीन के अनुसार उसकी राशि भी लिखी हुई थी। आकांश का कहना है कि उन्होंने जो प्लॉट पसंद किए थे, उनके अनुसार उन्होंने डेढ़ साल पहले राशि भी दी थी। अब तक लगभग 15 लाख रुपए वे दे चुकी हैं, लेकिन अभी तक दूसरे पक्ष के द्वारा न तो रजिस्ट्री करवाई गई है और न ही उनकी राशि वापस की जा रही है।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
आकांश ने बताया कि उनके पति प्रदीप सिकरवार एक फौजी हैं। और अभी कश्मीर में पोस्टेड हैं। लगभग 6 माह पहले जब उन्होंने थाने में पुलिस से इस बात की शिकायत की है। तब से अन्य पक्ष के लोगों द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। एवं राजीनामा के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस बात की भी शिकायत वे कई बार थाने में कर चुकी हैं। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले को लेकर सीएसपी नगेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि महिला आई हैं। उनकी बात को सुन गया है। मामले को लेकर जल्दी ही अग्रिम करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डीडवाना-कुचामन दौरा —जैन धर्म जीवन जीने की पूर्ण कला: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे के दौरान जैन धर्म को जीवन...

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब — “दो साल में किए पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल से अधिक कार्य”

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के जवाब में...

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

भोपाल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में...

More like this