16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपाल'हनुमान भक्त हूं, हिंदू होने का गर्व है...', धीरेंद्र शास्त्री की कथा...

‘हनुमान भक्त हूं, हिंदू होने का गर्व है…’, धीरेंद्र शास्त्री की कथा में बोले पूर्व सीएम कमलनाथ

Published on

छिदवाड़ा,

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा का सोमवार को समापन हो गया. इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ ने खुद को हिंदू बताते हुए कहा कि उन्हें इसका गर्व है. साथ ही कहा कि उनका और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का संबंध हनुमान जी से है. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.

दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री की कथा का सोमवार को समापन था. इस दौरान समापन समारोह में कमलनाथ ने खुद को हनुमान भक्त बताया. साथ ही मंच से कहा कि उनका और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का संबंध हनुमान जी से है. वहीं, लगातार उठ रहे सवालों के बीच कमलनाथ ने आज अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरुओं को भी कथा में बुलाया था.

पारंपरिक मुकुट पहनाकर धीरेंद्र शास्त्री का अभिवादन
कथा के समापन पर नकुल नाथ और कमलनाथ ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जनजातीय समाज का पारंपरिक मुकुट पहनाकर अभिवादन किया. इससे पहले कमलनाथ ने धीरेंद्र शास्त्री की आरती भी उतारी थी. उन्होंने कहा था, ‘बागेश्वर महाराज यहां आए, मैंने उनका स्वागत किया. उन्होंने तय किया कि उनको छिंदवाड़ा आना है, तो मैंने कहा कि मैं स्वागत करता हूं. छिंदवाड़ा की जनता का सौभाग्य होना चाहिए कि महाराज जी की कथा सुने और हम सबका सौभाग्य है कि महाराज जी छिंदवाड़ा में आए’.

प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के नेताओं को घेरा
इस पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कमलनाथ सहित कई कांग्रेस के नेताओं को घेरा है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर लिखा, मुसलमानों की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाने और आरएसएस का एजेंडा ‘हिंदू राष्ट्र’ की वकालत करके संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले बीजेपी के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शोभा नहीं देता.

बीजेपी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा
इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा, क्या कारण है कि छिंदवाड़ा में कमलनाथ द्वारा आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की राम कथा के आयोजन से कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह ,गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया सहित अन्य तमाम नेताओं ने दूरी बनाई है.

कांग्रेस के नेताओं के जल्द ही आएंगे बयान
सलूजा ने कहा कि एक भी कांग्रेस का बड़ा नेता कमलनाथ जी के साथ इस आयोजन में नजर नहीं आया. कांग्रेस के अंदर खाने से चर्चा जोरों पर है कि आयोजन को लेकर कांग्रेस के नेताओं के जल्द ही बयान सामने आएंगे. आचार्य प्रमोद कृष्णम का ट्वीट सामने आ चुका है और अन्य नेताओं के बयान भी जल्द सामने आएंगे.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...