10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालIAS-IPS ने खेली कपड़ा फाड़ होली, पुलिस कप्तान और कलेक्टर भी फिल्मी...

IAS-IPS ने खेली कपड़ा फाड़ होली, पुलिस कप्तान और कलेक्टर भी फिल्मी गानों पर नाचे

Published on

गुना ,

होली पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के बाद पुलिस ने भी जमकर होली खेली. होली के दिन शांति व्यवस्था ड्यूटी और सीएम की वीआईपी ड्यूटी निपटाने के बाद होली के तीसरे दिन पुलिसकर्मी रंगों में सराबोर हो गए. पुलिस कप्तान और कलेक्टर भी फिल्मी गानों पर जमकर नाचे. होली के रंग में डूबे पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले.

पुलिस अधीक्षक (IPS) संजीव कुमार सिंहा ने कलेक्टर (IAS) सतेंद्र सिंह के साथ ठुमके लगाए. इस दौरान जिला पंचायत सीईओ (IAS) प्रथम कौशिक भी रंग में डूबे दिखाई दिए.पुलिसकर्मियों की कपड़ा फाड़ होली में थाना प्रभारी भी शामिल रहे. पुलिसकर्मियों ने माइक हाथ में लेकर फिल्मी गाने भी गाए. कुछ ने कविताएं सुनाई तो किसी ने शायरी से वाहवाही लूटी. खास बात यह है कि जिले के पुलिस कप्तान और कलेक्टर स्वतंत्रता दिवस की तरह सलामी लेते हुए होली खेलने जवानों के बीच पहुंचे.

खरगोन पुलिस लाइन में भी पुलिसिया होली में जमकर धमाल मचा. रंग गुलाल में जिले भर के पुलिस अधिकारी और जवान जमकर थिरके. जवानों के होली के प्रति जबरदस्त उत्साह को देखकर डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और एसपी धर्मराज मीणा अपने को रोक नहीं पाए और नाचती हुई टोली के बीच में जमकर नचाने लगे. उनके साथ एडिशनल एसपी तरुणेन्द्र सिंह, एडिशनल एसपी मनोहर बारिया, एसडीएम भास्कर गाचले सहित जिले भर के एसडीओपी थाना इंचार्ज और बड़ी संख्या में जवान थिरकते नजर आए.

आरआई सहित महिला थानेदार, महिला जवान भी जमकर रंग गुलाल उड़ाते और नाचते नजर आए. निमाड़ में पहली बार विभिन्न प्रांतों के सीआईएसएफ जवानों के साथ पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने होली खेली. सूखे रंगों से खेली होली में जवानों में जबरदस्त उत्साह नजर आया.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...