22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपाललाड़ली बहनों को 3000 रुपए मिल गए तो मुझे जूतों की माला...

लाड़ली बहनों को 3000 रुपए मिल गए तो मुझे जूतों की माला पहना देना…कांग्रेस MLA का बयान

Published on

आगर मालवा,

लोकसभा चुनाव में प्रचार की शुरुआत के साथ ही नेताओं की जुबानी जंग भी शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि आने वाले 5 साल में बीजेपी कभी भी लाड़ली बहनों को 3000 रुपए नहीं देगी. प्रदेश सरकार इतनी राशि देगी तो चुनाव लड़ना छोड़ दूंगा. अगर अपना वादा नहीं निभाऊं तो मुझे जूतों की माला पहनाकर घुमा देना.

सुसनेर विधायक भैरो सिंह परिहार बापू राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. ग्राम मोहना में आयोजित नुक्कड़ सभा में अपने संबोधन में विधायक बापू ने कहा, ”भाजपा ने चुनाव में लाड़ली बहनों के खाते में 3000 रुपए की राशि डालने का वादा किया था लेकिन वो 1250 रुपए ही दे रहे हैं.

कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि इन 5 साल में बीजेपी कभी भी 3000 रुपए नहीं देगी. यदि लाड़ली बहनों की राशि 3000 रुपए डाल दी जाती है तो कभी भी चुनाव नहीं लडूंगा. यदि में वादा नहीं निभाऊं तो जूतों की माला पहनाकर मुझे घुमा देना.”

उधर, आगर मालवा जिले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का अलग अंदाज दिखाई दिया. सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहना में रास्ते में दिखे चाट के ठेले पर जीतू पटवारी अचानक जा पहुंचे और छोटे से ठेले पर पानीपुरी खाने लगे. इस दौरान उनके काफिले के साथ चल रहे पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने भी पानीपुरी का आनंद लिया. पानीपुरी खाने के बाद साथ वालों से बोले कि फ्री में नहीं खाओ. पैसे दो.

दरअसल, राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए नुक्कड़ सभा में शामिल होने के लिए जीतू पटवारी ग्राम मोहना पहुंचे थे. अचानक जीतू पटवारी के ठेले पर पानीपुरी खाने लगे को लेकर चाट ठेले वाले की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...