24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपाल'अगर बेटे ने पेपर लीक किया है तो मैं खुद उसे गोली...

‘अगर बेटे ने पेपर लीक किया है तो मैं खुद उसे गोली मारूंगी’, बोली गिरफ्तार आरोपी की मां

Published on

भोपाल ,

उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पेपर लीक मामले में यूपी विशेष कार्य बल (UP STF) ने बड़ा खुलासा किया है. यूपी STF के अनुसार, भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस में परीक्षा का पर्चा छपा था. UP STF ने भोपाल के प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी सुनील रघुवंशी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.एक न्यूज़ चैनल ने जब सुनील के घर जाकर परिजनों से बात करने की कोशिश की तो वो गुस्सा हो गए. लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि सुनील ऐसा नहीं कर सकता, उसे फंसाया जा रहा है. सुनील की मां ने बताया कि उन्होंने घरों में मजदूरी करके सुनील को पढ़ाया है और उन्होंने बच्चों को ऐसे संस्कार नहीं दिए हैं.

सुनील की मां ने बताया कि सुनील को पुलिस वाले कब ले गए, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. उन्हें तो रविवार को ही बेटे की गिरफ्तारी का पता चला. सुनील की मां ने कहा कि उनका बेटा बेकसूर है और अगर उसका अपराध साबित हो जाता है तो वो खुद उसे गोली मार देंगी. आरोपी के पिता और बहन भी इस बात को मानने को तैयार नहीं कि सुनील ऐसा कर सकता है.

यूपी STF ने रविवार को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में एक प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी समेत गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था. एसटीएफ ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तारियां प्रयागराज में की गईं. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की यह परीक्षा 11 फरवरी को पूरे राज्य में आयोजित की गई थी. पेपर लीक होने की रिपोर्ट के बाद राज्य सरकार ने 2 मार्च को परीक्षा रद्द कर दी थी. गिरफ्तार किए गए लोगों में मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी और प्रिंटिंग प्रेस कर्मचारी सुनील रघुवंशी, बिहार के मधुबनी निवासी सुभाष प्रकाश, प्रयागराज निवासी विशाल दुबे और संदीप पांडे, गया (बिहार) निवासी अमरजीत शर्मा और बलिया निवासी विवेक उपाध्याय शामिल हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...