10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपाललोकसभा चुनाव आज हुए तो एमपी-सीजी में किसको कितनी सीटें, बीजेपी को...

लोकसभा चुनाव आज हुए तो एमपी-सीजी में किसको कितनी सीटें, बीजेपी को नुकसान लेकिन कांग्रेस अब भी काफी पीछे

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की संभावना जताई जा रही है। लोकसभा चुनाव के मामले में ऐसा नहीं है। यदि आज लोकसभा चुनाव हुए तो कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी कहीं आगे दिख रही है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 40 लोकसभा सीटों में 31 पर बीजेपी को जीत मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को पांच सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल के मुताबिक इन दोनों राज्यों में बीजेपी काफी आगे है, लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले उसे फिर भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ओपिनियन पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में अभी लोकसभा चुनाव हुए तो 29 में से 24 सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं। छत्तीसगढ़ की भी 11 में से सात सीटों पर बीजेपी को जीत मिल सकती है। एमपी में पांच और छत्तीसगढ़ में चार सीटों पर विपक्षी गठबंधन को जीत मिलने की संभावना है।

एमपी में बीजेपी को 51 प्रतिशत, कांग्रेस को 39 प्रतिशत और अन्य को 10 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। वहीं, छत्तीसगढ़ में मुकाबला ज्यादा करीबी है। यहां बीजेपी को 46 फीसदी, कांग्रेस को 43 फीसदी और अन्य को 11 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

कांग्रेस के मुकाबले आगे रहने के बावजूद बीजेपी गठबंधन को नुकसान होने की संभावना है। 2019 में एमपी की 28 और छत्तीसगढ़ की नौ सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी। कांग्रेस को इन दोनों राज्यों को मिलाकर केवल तीन सीटें मिली थीं। इस लिहाज से देखें तो ओपिनियन पोल में कांग्रेस को तीन गुना सीटें मिल सकती हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...