18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालइन पांच दिग्गजों को लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस? बीजेपी की...

इन पांच दिग्गजों को लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस? बीजेपी की लिस्ट आने के बाद बदल सकती है रणनीति

Published on

भोपाल:

चौंकाने की राजनीति में माहिर बीजेपी ने लोकसभा की पहली लिस्ट जारी कर एक बार फिर से चौंका दिया है। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित किए हैं। बीजेपी की लिस्ट आने के बाद अब कांग्रेस की लिस्ट को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस इस बार युवाओं को ज्यादा मौका देगी इसके साथ ही कई सीनियर नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतार सकती है।

हालांकि पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि अभी मैं राज्यसभा सांसद हूं और मेरा ढाई साल का कार्यकाल बाकी है लेकिन सूत्रों का कहना है कि पार्टी का आदेश मिलने पर दिग्विजय सिंह भी चुनाव लड़ सकते हैं। 2019 का लोकसभा चुनाव दिग्विजय सिंह ने भोपाल से लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

युवाओं को क्यों मिल सकता है मौका?
कांग्रेस ने विधानसभा का चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ा था लेकिन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद कांग्रेस ने संगठन में बदलाव करते हुए युवाओं को मौका दिया। जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया था। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी अब सीनियर नेताओं के साथ-साथ युवाओं को भी मौका देगी।2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। 29 सीटों में से कांग्रेस के खाते में केवल 1 ही सीट आई थी। वह भी कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से नकुलनाथ चुनाव जीते थे।

कौन-कौन से दिग्गज लड़ सकते हैं चुनाव
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस इस बार राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को जबलपुर, सीनियर नेता अजय सिंह को सीधी या फिर सतना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को खंडवा लोकसभा सीट के अलावा जीतू पटवारी को इंदौर और कांतिलाल भूरिया को रतलाम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। दिग्विजय सिंह के भी चुनाव लड़ने की अटकलें हैं फिलहाल वे कहां से चुनाव लड़ेंगे इसे लेकर कोई चर्चा नहीं है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...