16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालबीएचईएल ऑफिसर्स क्लब में एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस महिला वॉशरूम का...

बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब में एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस महिला वॉशरूम का उद्घाटन

Published on

भोपाल। बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब (बीओसी) ने अपने सदस्यों और उनके परिवारों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। क्लब द्वारा स्विमिंग पूल परिसर में महिलाओं के लिए नवनिर्मित और अत्याधुनिक वॉशरूम का नवीनीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन बीओसी के अध्यक्ष रूपेश तेलंग द्वारा फीता काटकर किया गया।

एयरपोर्ट-स्तरीय सुविधाओं की तर्ज पर तैयार किया गया यह वॉशरूम स्वच्छता और उपयोगकर्ता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, जिसकी सदस्यों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। बीओसी अध्यक्ष श्री तेलंग के नेतृत्व में क्लब की अधोसंरचना को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है ताकि सदस्यों को क्लब में बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके। इस परियोजना को समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने में निर्वाचित बीओसी टीम का विशेष योगदान रहा।

उद्घाटन के गरिमामयी अवसर पर एसएस पटेल (उपाध्यक्ष), मयूर दुबे (महासचिव), रितेश अवस्थी (कोषाध्यक्ष), मनोज त्रिपाठी (संयुक्त सचिव) और नितेश (स्विमिंग सचिव) सहित क्लब के प्रबंधक व स्विमिंग पूल का स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहा। बीओसी टीम का कहना है कि वे भविष्य में भी क्लब परिसर में इसी तरह की उच्च स्तरीय जन-सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...