11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभोपालपीएम मोदी की मीटिंग में इंदौर के सांसद को नहीं मिली एंट्री!...

पीएम मोदी की मीटिंग में इंदौर के सांसद को नहीं मिली एंट्री! सुरक्षा गार्ड ने गेट पर रोका, फिर जो हुआ…

Published on

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में अस्पताल का भूमिपूजन करने के बाद भोपाल पहुंचे। भोपाल में उनकी 208 नेताओं के साथ सीक्रेट मीटिंग रखी गई थी। इन नेताओं के साथ पीएम मोदी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मीटिंग के पहले इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को एंट्री नहीं मिली। हालांकि बाद में उन्हें अंदर जाने दिया गया।

दरअसल, कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में मोदी के साथ मीटिंग के पहले सभी नेताओं के मोबाइल फोन बाहर जमा करा लिए गए थे। मीटिंग हाल में एंट्री के लिए सभी नेताओं का पास बनाया गया था। बिना पास के किसी भी नेता की एंट्री नहीं हो रही थी। इसी बीच इंदौर के सांसद शंकर लालवनी अपना पास भूल गए और जब गेट पर एंट्री के लिए पहुंचे तो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। हालांकि बाद में उन्होंने अपना पास मंगवाया और अंदर एंट्री की।

मीटिंग में क्या हुआ?
बता दें कि 208 नेताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने करीब सवा 2 घंटे तक बैठक की। बैठक के बाद जब नेता बाहर निकले तो कहा की बैठक शानदार रही। बता दें कि भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का उद्घाटन करने के लिए भोपाल पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री रात को राजभवन में विश्राम करेंगे। देश के टॉप 50 उद्योगपतियों समेत 25 हजार उद्योगपति इसमें शामिल होंगे। इसके पहले भोपाल में तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम भोपाल के मानव संग्रहालय में होगा।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...