14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपालइंदौर : फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या,...

इंदौर : फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या, फिर जेब से निकाले पैसे

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है. एमजी रोड थाना क्षेत्र के नंदलालपुरा मेन रोड पर एक मसाले की दुकान के बाहर फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान नारायण पिता हीरालाल के रूप में हुई है, जो सिवनी मालवा का मूल निवासी था और इंदौर के सूर्य परिसर में एक दुकान में काम करता था.

जानकारी के मुताबिक, नारायण प्रतिदिन दुकान पर काम करने के बाद रात को पास ही की एक दुकान के बाहर सो जाता था. शुक्रवार रात अज्ञात बदमाश ने नारायण के सिर पर बड़े पत्थर से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद उसकी जेब से पैसे निकाल लिए. सुबह जब स्थानीय लोगों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी गई.

इसके बाद थाना प्रभारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को एम. वाय. अस्पताल भेजा गया. डीसीपी हंसराज सिंह ने जानकारी दी कि घटना स्थल से एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें आरोपी व्यक्ति को वारदात को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है. फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने मृतक के सिर पर पत्थर से वार किया.

पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है और संभावना है कि शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है. वहीं, इस निर्मम हत्या ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, साथ ही फुटपाथ पर रहने वाले असहाय मजदूरों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...