22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपाल'ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस ने हार मान ली...', राहुल गांधी...

‘ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस ने हार मान ली…’, राहुल गांधी की सभा में BJP प्रत्याशी की तस्वीर पर CM का कटाक्ष

Published on

भोपाल/मंडला ,

मंडला में राहुल गांधी की सभा में मंच पर लगी भाजपा प्रत्याशी की तस्वीर को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटाक्ष किया है. सीएम ने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं है. ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस ने चुनाव के पहले ही हार मान ली है.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस, अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं का मजाक बनवा रही है. इससे समझ आता है कि कांग्रेस कितनी गंभीर है. जिस पार्टी के मंच से उनके प्रत्याशी का फोटो लगना चाहिए, वहां उनकी फोटो के बजाय भाजपा के प्रत्याशी का फोटो लगा रहे हैं.

जानकारी मिली कि मंडला में कांग्रेस की सभा है जहां हमारे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर का फ्लेक्स लगा दिया. बाद में जब कांग्रेस को ध्यान में आया तो उसे कागज से दबा रहे हैं. सोशल मीडिया के जमाने में ऐसी गलतियां छिपती नहीं हैं. यह सब या तो वो जानबूझकर कर रहे हैं या फिर दिखा रहे हैं कि वो कितना गंभीर हैं.

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सोमवार को मंडला लोकसभा क्षेत्र के धनोरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. इससे पहले मुख्य मंच पर जो फ्लेक्स लगाया जा रहा था, उसमें केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते सहित सभी कांग्रेस नेताओं की तस्वीर थी.

बाद में मंच पर लगे पोस्टर में बीजेपी नेता की फोटो को आनन-फानन में बदल दिया गया और उसकी जगह कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह की फोटो लगा दी गई. यह भी पढ़ें: कांग्रेस की फजीहत… जिस कैंडिडेट के खिलाफ वोट मांगने आ रहे थे राहुल गांधी, मंच पर उसी की लग गई तस्वीर

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...