12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालहबीबगंज में वशीकरण का झांसा देकर वृद्ध महिला से जेवरात ठगे

हबीबगंज में वशीकरण का झांसा देकर वृद्ध महिला से जेवरात ठगे

Published on

भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यस्ततम 10 नंबर मार्केट में दो अज्ञात जालसाजों द्वारा एक वृद्ध महिला को सम्मोहन (वशीकरण) के जाल में फंसाकर सोने के जेवरात ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पंचशील नगर निवासी कोकिला चौहान (62 वर्ष) गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे कपड़े प्रेस करवाने के लिए 10 नंबर मार्केट आई थीं। इसी दौरान रास्ते में उन्हें दो अज्ञात व्यक्ति मिले, जिन्होंने खुद को प्यासा बताते हुए महिला से पानी पिलाने का आग्रह किया। वृद्धा ने इंसानियत के नाते पास ही के पार्लर से पानी की बोतल खरीदकर उन्हें दे दी।

इसके बाद बदमाशों ने महिला को अपनी बातों में उलझाया और उनकी पारिवारिक परेशानियां दूर करने का दावा करते हुए उन्हें आंखें बंद कर ‘राम नाम’ जपने को कहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों की बातों में कुछ ऐसा सम्मोहन था कि वे पूरी तरह उनके वश में आ गईं। इसी का फायदा उठाकर शातिरों ने उनके कान के सोने के टॉप्स और गले से मंगलसूत्र उतरवा लिया और चंपत हो गए। घर पहुंचने पर जब वृद्धा को होश आया, तो उन्होंने परिजनों को आपबीती बताई और देर रात हबीबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

 

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...