18 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालजेएन कंसोटिया को वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार, अजीत केसरी को वित्त...

जेएन कंसोटिया को वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार, अजीत केसरी को वित्त विभाग में भेजा

Published on

भोपाल

सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर कई बदलाव हुए। जेएन कंसोटिया को वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, अजीत केसरी को कृषि विभाग से वित्त विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है। उधर,अभिजीत अग्रवाल को राज इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अधिकरण एवं समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन का संचालक बनाया गया है। सुरेश कुमार को राजस्व मंडल ग्वालियर में सचिव बनाया गया है। जबकि अंशुल गुप्ता को स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क का प्रबंध संचालक और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

भोपाल में लड़की से रेप की कोशिश
भोपाल के कटारा हिल्स इलाके की नंद विहार कॉलोनी के सामने सड़क किनारे लड़की बेसुध हालत में मिली। पुलिस ने लड़की को एम्स में एडमिट कराया है। एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि लड़की ने पुलिस को दिए प्रारंभिक बयान में बताया कि दो लड़कों ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया है। रेप से उसने इनकार किया है। सिर्फ छेड़छाड़ की बात सामने आ रही है।लड़की ने पुलिस को बताया कि वह पार्क सिटी में काम करने जाती है। सोमवार सुबह 10.30 बजे वह वापस घर लौट रही थी, तभी रास्ते में मिले दो लड़के उस पर टूट पड़े। विरोध में वह बेसुध हो गई। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि लड़की की उम्र 18 साल के करीब होगी। पुलिस जांच कर रही है।

महाकाल मंदिर में जयपुर से आई महिला श्रद्धालु की साड़ी में दीपक से लगी आग
उज्जैन महाकाल मंदिर में सोमवार को बड़ी घटना घटित हुई। महाकाल मंदिर परिसर स्थित त्रिविष्टश्वर मंदिर में पूजन के दौरान महिला श्रद्धालु की साड़ी में दीपक से आग लग गई। आग की लपटों में घिरी महिला चीखते हुए भागी। मंदिर में मौजूद पुजारियों ने भक्तों और कर्मचारियों की मदद से आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला की पहचान जयपुर निवासी 45 वर्षीय महिला के रूप में हुई। वह परिवार के साथ महाकाल मंदिर दर्शन करने आई थी।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...