18 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालभारत जोड़ो यात्रा के लिए शिवराज से मदद मागंने पहुंचे कमलनाथ

भारत जोड़ो यात्रा के लिए शिवराज से मदद मागंने पहुंचे कमलनाथ

Published on

भोपाल,

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस महीने मध्य प्रदेश में दाखिल होने जा रही है जो करीब 13 दिनों तक मध्य प्रदेश में चलेगी. अब इस यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर मदद मांगी है.पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात में उनके साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविन्द सिंह भी थे. मध्य प्रदेश में आगामी समय में आने वाली राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के संबंध में यह मुलाकात हुई.

कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री से बात हुई. यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली.आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र से होते हुए मध्य प्रदेश में दाखिल होगी. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से दाखिल होने के बाद भारत जोड़ो यात्रा खंडवा, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा होते हुए 3 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी.

अभी कहां पहुंची है भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी तेलंगाना में है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना में यात्रा के दौरान पारंपरिक बोनालु त्योहार में हिस्सा लिया था. इस दौरान राहुल गांधी ने त्योहार की एक प्रथा में हिस्सा लेते हुए खुद को कोड़े भी मारे थे. इसका भी वीडियो सामने आया था. शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा का 59वां दिन है.

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...