10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'न्याय यात्रा' में राहुल के साथ दिखेंगे कमलनाथ, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों...

‘न्याय यात्रा’ में राहुल के साथ दिखेंगे कमलनाथ, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच सामने आया टूर प्लान

Published on

भोपाल,

कांग्रेस से नाराजगी और बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच कमलनाथ अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम के बीते दिनों पाला बदलने को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे. अब कहा जा रहा रहा है कि वह 2 मार्च से पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे और मध्य प्रदेश पहुंचने पर राहुल गांधी का स्वागत करेंगे. उन्होंने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी को अपना नेता भी बताया.

कमलनाथ 2 मार्च को छिंदवाड़ा से ग्वालियर पहुंचेंगे. इसी दिन कांग्रेस की न्याय यात्रा मध्य प्रदेश पहुंचेगी. कमलनाथ राहुल गांधी के साथ 6 मार्च तक रहेंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को राजस्थान के धौलपुर से एमपी के मुरैना में दाखिल होगी. मध्य प्रदेश में पार्टी की यात्रा पांच दिनों की होगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी 24 फरवरी से राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी. वह मुरादाबाद से चलकर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक यात्रा के साथ रहेंगी.

राहुल गांधी को कमलनाथ ने बताया अपना नेता
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं. अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता राहुल गांधी जी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं.”

कमलनाथ ने कहा, “मैं मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी जी का संबल और साहस बनें. हम और आप मिलकर अन्याय के खिलाफ जारी इस महाअभियान को अंजाम तक पहुंचायेंगे.”

बीजेपी में नहीं जाएंगे कमलनाथ!
कमलनाथ के बयान के बाद उनके बीजेपी में जाने की तमाम अटकलों पर विराम लग गया है. हालांकि, कमलनाथ के लिए गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा से बुधवार को कई कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी जॉइन कर लिया है. कमलनाथ और उनके बेटे के भी बीजेपी में जाने के कयास लगाए जा रहे थे. कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने इससे पहले कमलनाथ और उनके बेटे के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर विराम लगाया था और उनके राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने की बात बताई थी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...