5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभोपालबाघिन के आगे लोटकर जान की भीख मांग रहा तेंदुआ, कैमरे में...

बाघिन के आगे लोटकर जान की भीख मांग रहा तेंदुआ, कैमरे में कैद हुआ जंगल का सबसे अद्भुत नजारा

Published on

पन्ना

सोशल मीडिया पर पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क का एक वीडियो वायरल है। इस अद्भुत वीडियो को देखकर आप रोमांचित हो उठेंगे। इसमें एक घंटे तक तेंदुए और बाघिन के बीच आंखमिचौली का खेल चलता रहा है। आखिरकार बाघिन ने तेंदुए पर रहम खाकर उसकी जान बख्श दी है। इस बीच करीब 15 जिप्सियों में 50 से ज्यादा पर्यटकों ने इस नजारे को देखा है। गाइडों ने इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइलों में कैद कर लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, जंगल में बाघ का राज चलता है। यह पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में एक बार फिर से दिखा है। पन्ना टाइगर रिजर्व के वीडियो में दिख रहा है कि एक बाघिन नीचे बैठी है। बाघिन को देखकर तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा रहता है। वह जैसे ही नीचे आता है, बाघिन वहां पहुंच जाती है और तेंदुए को घेर लेती है। इसके बाद वह तेंदुए के चारों मंडराते रहती है। तेंदुए वहीं पर लोटकर छटपटाते रहता है। एक घंटे तक तेंदुए और बाघिन के बीच में ऐसा ही चलता रहा है। इसके बाद बाघिन तेंदुए को जाने देती है।

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि तेंदुए बाघिन के सामने गिड़गिड़ा रहा है। वह लोटकर बाघिन के सामने गिड़गिड़ा रहा था। मजेदार वीडियो को देखकर लोग काफी रोमांचित हो रहे हैं। जंगल में ऐसे पल देखने को कम ही मिलते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने इस पल को कैमरे में रेकॉर्ड किया है।वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वीडियो में दिख रही बाघिन पी-151 है। इसके चार शावक हैं। यह बाघिन हमेशा अपने शावकों के साथ जंगल में चहलकदमी करते रहती है। बाघिन के जंगल में चार शावक थे। तेंदुए को अपनी टेरेटरी में देखकर बाघिन आगबबूला हो गई थी। वह अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर तेंदुए पर आक्रामक हो गई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this