22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपाल'देखो कौन आया, बीजेपी का शेर आया' पीएम मोदी के रोड शो...

‘देखो कौन आया, बीजेपी का शेर आया’ पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी भीड़, हर तरफ जिंदाबाद के नारे

Published on

जबलपुर

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी आज (रविवार) को पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर में रोड शो कर रहे हैं। जबलपुर लोकसभा सीट में रोड शो के माध्यम से पीएम मोदी महाकौशल और विंध्य प्रदेश को साधने की कोशिश करेंगे। पीएम मोदी के रोड शो के दोनों तरफ भारी भीड़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो कटंगा से शुरू हुआ है। पीएम से साथ खुली जीप में सीएम मोहन यादव और जबलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार मौजूद है।

पीएम मोदी के रोड शो में लोग जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। देखो-देखो कौन आया, बीजेपी का शेर आया। इसके साथ ही जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे सुनाई दे रहे हैं। भाजपा ने दावा किया है कि पीएम मोदी के रोड शो में करीब 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। पीएम मोदी के रोड शो के लिए बीजेपी ने भव्य तैयारी की थी। बीजेपी के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के घर पहुंचकर पीले चावल बांटे थे।

महाकौशल और विंध्य पर फोकस
पीएम मोदी के रोड शो को भव्य बनाने के लिए भाजपा नेता कई दिन से तैयारियों में लगे हुए हैं। यहां से पीएम मोदी एमपी में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं और यहां चार चरणों में मतदान होना है। इस यात्रा को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। जबलपुर वह जिला है, जो पूरे महाकौशल के साथ विंध्य तक अपना प्रभाव रखता है। साथ ही आदिवासी वर्ग का भी इस इलाके से जुड़ाव है।

केवल रोड शो, जनसभा नहीं
पीएम मोदी का जबलपुर में केवल रोड शो होगा। यहां पीएम मोदी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे। 9 अप्रैल को पीएम मोदी बालाघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे। बालाघाट लोकसभा सीट भी महाकौशल रीजन में आती है। जबलपुर लोकसभा सीट पर पहले फेज में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने आशीष दुबे तो कांग्रेस ने दिनेश यादव को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 2019 के चुनाव में इस सीट से बीजेपी के राकेश सिंह ने जीत हासिल की थी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...