18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालKuno में गूंजी किलकारी... मादा Cheetah गामिनी ने 5 शावकों को जन्म...

Kuno में गूंजी किलकारी… मादा Cheetah गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया, VIDEO मन मोह लेगा

Published on

भोपाल,

कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आई है. दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है. वन विभाग की टीम बेहद खुश है. इस संबंध में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है. साथ ही चीता गानिनी और उसके शावकों की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

भूपेंद्र यादव ने अपने पोस्ट में कहा, 5 साल की मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है. इसके साथ ही भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है. देश की धरती पर ये चौथा और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला कुनबा है.

वन मंत्री ने कहा कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 हो गई है. उन्होंने वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को चीतों के लिए उपयुक्त वातावरण सुनिश्चित कराने के लिए बधाई दी है.

बता दें कि कूनो में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से दो चरणों में कुल 20 चीते लाए गए थे, जिनमें से सात की मौत हो चुकी है. अब शावकों की संख्या कूनो में 13 हो गई है, जो कि 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए चीता प्रोजेक्ट के लिए बड़ी उपलब्धि है. कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 13 वयस्क और 13 शावक मौजूद हैं. यानी अब कुल 26 चीते हो गए हैं.

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

More like this