24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर को तोड़ते हुए तेज रफ्तार...

मध्य प्रदेश : रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर को तोड़ते हुए तेज रफ्तार ट्रेन से टकरा गई कार और फिर…

Published on

अनूपपुर,

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक कार की चलती हुई ट्रेन से टक्कर हो गई जिसमें ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को बताया कि अनूपपुर जिले में बंद रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर को तोड़ने के बाद कार चलती ट्रेन से टकरा गई, जिससे कार चालक की जान चली गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने बताया कि हादसा शनिवार आधी रात के आसपास जैतहरी इलाके में हुआ. बिलासपुर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने बताया कि कार बंद रेलवे क्रॉसिंग को तोड़ते हुए हीराकुंड एक्सप्रेस से टकरा गई.

जैतहरी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पीसी कोल ने बताया कि कार चालक की पहचान नरेंद्र वर्मा के रूप में हुई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य वाहन सवार घायल हो गया. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेल यातायात को सुचारू करने के लिए क्षतिग्रस्त कार को पटरी से हटाया.

साहू ने कहा, इस हादसे में ट्रेन में सवार कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. अधिकारी ने बताया कि घटना में प्रभावित अपने तीन डिब्बों को बदलने के बाद हीराकुंड एक्सप्रेस ने अनूपपुर स्टेशन से अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू कर दी. कोल ने बताया कि घायल कार सवार परमेश्वर साहू को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेफर कर दिया है.

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...