17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपालरिजल्ट जारी करने की तैयारी में मध्य प्रदेश बोर्ड, जानें कब आएंगे...

रिजल्ट जारी करने की तैयारी में मध्य प्रदेश बोर्ड, जानें कब आएंगे 10वीं के नतीजे

Published on

नई दिल्ली,

एमपी में 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार है. इस साल 9 लाख स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड से 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा दी है. बोर्ड की कॉपी चेकिंग का काम 10 अप्रैल को खत्म कर लिया गया है और बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने वाला है.

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च को खत्म हो गईं थी. कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी तक किया गया था. वहीं, कक्षा 12 के बोर्ड एग्जाम 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किए गए थे. वहीं, पिछले साल की बोर्ड परीक्षाएं 20 मार्च को खत्म हो गईं थी और रिजल्ट 2 अप्रैल को जारी कर दिया गया है. अनुमान है कि बोर्ड अगले सप्ताह तक 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर सकता है.
स्‍टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ पर जाना होगा.
स्‍टेप 2: अब होमपेज पर दिख रहे एमपी बोर्ड रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्‍टेप 3: नये पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करना होगा.
स्‍टेप 4: रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड भी कर सकेंगे.
स्‍टेप 5: स्‍टूडेंट्स अपनी मार्कशीट का एक प्रिंट आउट भी ले लें.

रिजल्ट जारी करने पहले मध्य प्रदेश बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर अधिसूचना जारी करेगा. इस अधिसूचना में बोर्ड द्वारा परीक्षाफल देखे जाने के माध्यमों (वेबसाइट, SMS, आदि) की जानकारी आधिकारिक तौर पर दी जाएगी. परीक्षाफल घोषित किए जाने के बाद परीक्षार्थी इन माध्यमों से अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक (Mark Sheet) देख और प्रिंट कर सकेंगे.

 

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...