18 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : देर रात पार्टी कर लौट रहे 4 दोस्तों की...

मध्य प्रदेश : देर रात पार्टी कर लौट रहे 4 दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, 3 की मौके पर ही मौत

Published on

निवाड़ी

मध्य प्रदेश के निवाड़ी में देर रात पार्टी करके लौट रहे चार दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पेड़ से चिपक गई और बीच से फटती हुई दो हिस्सों में बंट गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर गैस कटर की सहायता से कार को काटकर मृतकों को बाहर निकाला। घटना निवाड़ी जिला के पृथ्वीपुर थाना इलाके की है।

जानकारी अनुसार, चार दोस्त विनोद यादव (45), दीपक यादव (30), नरेंद्र यादव (27) और साहब सिंह यादव (35) क्रेटा कार में सवार थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे नैगुवा के पास चारों दोस्तों ने पार्टी की थी। इसके बाद सभी पृथ्वीपुर निवासी दीपक यादव को घर छोड़ने के लिए कार से निकल गए। इसी दौरान रास्ते में कार ओवरस्पीड की वजह से विशनपुरा के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कार पेड़ से चिपककर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल होकर अंदर ही फंस गए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने गैस कटर की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने साहब सिंह को छोड़कर अन्य तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक दीपक यादव की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी।

एसडीओपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पृथ्वीपुर-ओरछा मार्ग पर दुर्घटना हो गई है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार पेड़ से चिपक गई थी और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंसे थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर अस्पताल भेजा गया, जिसमें तीन की मौत हो गई है।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...