9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeभोपालमध्य प्रदेश : धार्मिक आयोजन में 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर डांस,...

मध्य प्रदेश : धार्मिक आयोजन में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने पर डांस, ऑन ड्यूटी सिपाही ने डांसर के सिर पर उड़ेला पानी

Published on

नीमच,

मध्य प्रदेश के नीमच जिला मुख्‍यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर सिंगोली नगर परिषद के आयोजन में अश्‍लील डांस का वीडियो सामने आया है. यहां नगर परिषद के सांस्‍कृतिक व धार्मिक आयोजन में बी ग्रेड डांसरों को बुलाकर फूहड़ डांस करवाया गया. यहीं नहीं इस आयोजन में सिंगोली थाने पर पदस्‍थ एक आरक्षक ऑन ड्यूटी सादे ड्रेस में नृत्‍यांगना के सिर पर पानी उड़ेलता दिख रहा है. इस प्रोग्राम का वीडियो वायरल हो रहा है. जिससे जिला पुलिस की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

कार्यक्रम बंद कराने गया पुलिसकर्मी भी नाचा
जानकारी अनुसार मदन शर्मा नामक आरक्षक सिंगोली थाने पर सूचना संकलन में पदस्‍थ है. वह नगरपरिषद के आक्रेस्‍ट्रा के आयोजन में फूहड़ डांस करने वाली महिला के सिर पर पानी उड़ेल रहा है. बताया जा रहा है कि आरक्षक देर रात हो जाने पर कार्यक्रम बंद करवाने पहुंचा था, लेकिन वह डांसर के डांस का दिवाना होकर कार्यक्रम का हिस्‍सा बन गया और मंच पर चढ़कर डांस कर रही महिला के सिर पर पानी डालने लगा.

महिला टिप-टिप बरसा पानी गाने पर डांस कर रही है. गाने पर महिला के साथ अन्‍य लोग भी बीच-बीच में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में आरक्षक सफेद शर्ट में है, जो मंच पर चढ़ने के साथ ही महिला के सिर पर पानी डाल रहा है.

लोगों ने की निंदा
इस वीडियो ने नगर परिषद के संस्कारों की पोल खोल कर रख दी है. अपने आप को संस्कारी बताने वाली नगर परिषद की महिला मेला समिति की अध्यक्षता में आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली बालाओं ने खुले आम अश्लील डांस किए. इस पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ लोगों ने निंदा की है. उनका कहना है कि सभ्य समाज में इस प्रकार के आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को भटकाने का काम करते हैं. नगर परिषद को ऐसे आयोजनों से बचना चाहिए.

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this