24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : सो रही पत्नी की गोली मारकर ले ली जान,...

मध्य प्रदेश : सो रही पत्नी की गोली मारकर ले ली जान, जेवर नहीं देने से नाराज था पति

Published on

भिंड,

मध्य प्रदेश के भिंड में सनकी पति ने अपनी पत्नी को मामूली सी बात पर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया. पड़ोसियों को जब इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने मृत महिला के मायके वालों की खबर दी. तब जाकर यह मामला खुला. यह घटना सोमवार की बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार बंजारा का पुरा निवासी हरिराम बंजारा अपनी पत्नी रेखा बंजारा से उसके जेवर मांग रहा था. हरिराम बंजारा इन जेवर को गिरवी रखकर पैसे हासिल करना चाहता था. पत्नी रेखा ने जब जेवर देने से इंकार कर दिया. इस पर गुस्से में आकर हरिराम घर से बाहर चला गया. घर में रह गई अकेली पत्नी बिस्तर पर जाकर लेट गई. इतने में उसकी आंख भी लग गई.

सो रही पत्नी पर दागी गोलियां
जब रेखा सो रही थी, तभी अचानक उसका पति घर में वापस आ गया. हरिराम के सिर पर खून सवार था. उसने अपने कमर से कट्टा निकाला और सो रही पत्नी पर गोली दाग दी. गोली लगने से रेखा की वहीं मौत हो गई. इसके बाद सनकी पति ने अपनी पत्नी की लाश को ठिकाने लगाने के लिए घर से 100 मीटर दूरी पर उसकी चिता सजाई और अंतिम संस्कार भी कर दिया.

किसी ग्रामीण ने दी मायके वालों को सूचना
सनकी पति ने किसी को भी इस हत्या की कानों कान खबर तक नहीं होने दी. फिर भी गांव के ही कुछ लोगों ने गोली की आवाज सुनी थी और फिर जलती हुई चिता भी देख ली थी. इसलिए सूचना किसी ग्रामीण ने फोन पर रेखा के ग्वालियर में रहने वाले मायके वालों को दे दी. मायके के लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया.

आरोपी पति ने कबूला अपना जुर्म
हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो बेड के नीचे कारतूस का खोखा मिल गया और खून के निशान भी दिख गए. पुलिस ने घर से 100 मीटर की दूरी पर जली हुई चिता की राख भी देखी.उसमें कंकाल के अवशेष भी मौजूद थे. पुलिस ने तुरंत हरिराम को हिरासत में ले लिया और जब उससे पूछताछ की. आोरपी ने हत्या की बात कबूल कर ली.

डायल 100 पर मिली थी हत्या की सूचना
मनीष धाकड़, टीआई थाना गोहद के मनीष धाकड़ ने कहा कि एक कॉलर ने 100 डायल को फोन लगाकर बताया था कि उसकी एक चचेरी बहन है. जिसकी बंजारे के पुरा पर 8-10 साल पहले शादी हुई थी. उसके पति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है और बिना किसी को सूचना दिए साक्ष्य छुपाने की दृष्टि से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

पुलिस ने कंकाल और खोखा किया बरामद
मनीष धाकड़ ने कहा कि मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां ब्लड पड़ा हुआ था और बुलेट भी जब्त किया. शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था. शव के कंकाल और राख को जब्त किया गया है. साक्ष्य के आधार पर पति के खिलाफ 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. साक्ष्य छुपाने में जो भी शामिल होंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...