24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : बीयर की खेप लेकर जा रहा ट्रक पलटा, लूटने...

मध्य प्रदेश : बीयर की खेप लेकर जा रहा ट्रक पलटा, लूटने के लिए पहुंच गए लोग, उससे पहले लग गई आग

Published on

खरगोन,

मध्य प्रदेश के खरगोन में स्टेट हाइवे पर बीयर (beer) से भरे मिनी ट्रक में भीषण आग लग गई. इस दौरान जलते ट्रक से कूदकर ड्राइवर ने जान बचाई. सड़क पर बीयर की बोतलें बिखरते ही लोग लूटने पहुंच गए. कई लोग मोबाइल की रोशनी में बीयर की बोतलें उठा ले गए. बीयर लूटने के चक्कर में लोगों ने जान तक जोखिम में डाली. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. वहीं फायर ब्रिगेड जब तक पहुंचती, तब तक मिनी ट्रक जलकर खाक हो गया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना खरगोन जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर भीकनगांव थाना क्षेत्र के इंदौर-इच्छापुर स्टेट हाइवे की है. यहां बीयर से भरा एक मिनी ट्रक पलट गया. यहां देशगांव और दौड़वा के बीच खेरदा गांव के पास यह हादसा 7 बजकर 20 मिनट पर हुआ.

सड़क पर जैसे ही मिनी ट्रक पलटा तो उसमें आग लग गई. इसी के साथ सड़क पर बीयर की बोतलें भी बिखर गईं. ड्राइवर ने तत्काल सूझबूझ से गेट खोला और भागकर अपनी जान बचाई. आग के चलते बीयर की बोतलें फूटने लगीं. फोरलेन हाइवे पर आने-जाने वालों ने घटना की वजह से खुद ही साइड बदल ली.घटनास्थल खरगोन की सीमा में भीकनगांव थाना क्षेत्र में आता है. लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.

घटना को लेकर ड्राइवर ने क्या बताया?
मिनी ट्रक ड्राइवर का कहना है कि वो सनावद डिपो से खंडवा के लिए बीयर की खेप लेकर जा रहा था. नवनिर्मित फोरलेन रास्ता कंप्लीट होने से पिकअप स्पीड में थी. अचानक क्या हुआ, कुछ पता नहीं चला और मिनी ट्रक का संतुलन बिगड़ गया. 100 मीटर तक ट्रक पलटी खाकर सड़क से रगड़कर चला, फिर आग लग गई. वाहन धू-धूकर जलने लगा. ट्रक जलता रहा और आसपास के लोग बीयर की बोतलें लूटने पहुंच गए. कई लोग मोबाइल की रोशनी में बीयर की बोतलें ले जाते दिखे.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...