10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालमहाराज की बात... मोहन यादव और वीडी शर्मा की हंसी, लोकसभा चुनाव...

महाराज की बात… मोहन यादव और वीडी शर्मा की हंसी, लोकसभा चुनाव से पहले विरोधियों को जलाने को काफी

Published on

अशोकनगर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बात… सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष के ठहाके, अशोकनगर के चंदेरी से आई यह तस्वीर चुनावी माहौल में विरोधियों को जलाने के लिए काफी है। गुरुवार को चंदेरी के एक कार्यक्रम से ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। यह तस्वीर बीजेपी की तिकड़ी की है, जो सत्ता के केंद्र के एमपी में अहम किरदार हैं। इन्हीं तीनों पर सियासी गलियारों सबसे ज्यादा निगाहें टिकी रहती है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम में हो रही थी बात
तस्वीर देखने से यह पता चल रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम मोहन यादव मंच पर कुछ बात कर रहे हैं। बात के दौरान ही दोनों ने एक्सप्रेशन देते हुए हंसने लगते हैं। इस दौरान सीएम के बगल में बैठे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी ठहाके लगाते हैं। हंसी देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कुछ दिलचस्प बात हो रही थी। इस पल को फोटोग्राफर ने अपने कैमेरे में कैद किया है।

यादव समाज के कार्यक्रम में पहुंचे थे तीनों
दरअसल, गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट में यादव समाज की आबादी अच्छी है। बीजेपी सांसद केपी यादव उसी समाज से आते हैं। इस बार पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया है। यादव वोटरों को लुभाने के लिए सीएम मोहन यादव उनके कार्यक्रम में पहुंचे थे। सीएम मोहन यादव भी उसी समाज से आते हैं।

एकता के भी दिए संदेश
वहीं, इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी ने एकता के संदेश भी दिए हैं। यादव समाज के इस कार्यक्रम में गुना-शिवपुरी से सांसद केपी यादव भी मौजूद थे। साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बैठे हुए थे। अपने संबोधन के दौरान केपी यादव ने महाराज सिंधिया का नाम भी मिला है। इसके साथ ही यादव समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

फूलों की बारिश
कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का ग्रैंड वेलकम हुआ है। तीनों के ऊपर कार्यक्रम स्थल पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की गई है। कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के बड़े नेताओं का बिलकुल अलग अंदाज दिख रहा था।

विरोधियों को जलाने को काफी
गौरतलब है कि बीजेपी के बड़े नेताओं के बीच में गुटबाजी को लेकर कांग्रेस आरोप लगाते रहती है। अशोकनगर आई यह तस्वीरें एकजुटता का संदेश दे रही हैं। सीएम मोहन यादव ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि विजयी रंग में भाजपा। वहीं, सांसद केपी यादव ने कहा है कि गुना-शिवपुरी में इस बार बीजेपी को प्रचंड जीत मिलेगी।

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...