17.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालसीएम मोहन यादव के काफिले में शामिल हुई महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक...

सीएम मोहन यादव के काफिले में शामिल हुई महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9e

Published on

विकसित भारत 2047′ का संदेश देती विशेष नंबर प्लेट बनी आकर्षण का केंद्र

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में पहली बार एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शामिल कर ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर के लिए रवाना होते समय बुधवार को महिंद्रा की नव-लॉन्च इलेक्ट्रिक SUV ‘XEV 9e’ आधिकारिक तौर पर सीएम के काफिले का हिस्सा बन गई।

इस नई कार को एक बेहद खास वीआईपी पंजीयन नंबर MP 02 VB 2047 दिया गया है, जिसमें ‘VB’ का अर्थ ‘विकसित भारत’ और ‘2047’ वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के पीएम मोदी के संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री, जो इससे पहले ईंधन की खपत कम करने के लिए अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या 13 से घटाकर 7 कर चुके हैं, की इस नई कार में सुरक्षा और आधुनिकता का विशेष तालमेल है।

सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल और सुरक्षा एजेंसियों की जांच के बाद काफिले में शामिल की गई इस कार की खासियत इसकी शानदार परफॉर्मेंस और रेंज है। 79kWh की लिथियम-आयन बैटरी से लैस यह प्रीमियम कार सिंगल चार्ज में करीब 500 किलोमीटर (रियल वर्ल्ड में 456 किमी) तक की दूरी तय कर सकती है और महज 7.45 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ‘बिल्ट-इन सर्विलांस मोड’ के साथ सराउंड-व्यू 360 डिग्री कैमरा, मल्टीपल एयरबैग्स और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा, कार के इंटीरियर में डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले (AR-HUD), 16 मिलियन रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक ग्लास रूफ सहित पेट व कैंपिंग जैसे समर्पित क्लाइमेट कंट्रोल मोड्स दिए गए हैं, जो इसे बेहद सुरक्षित और आरामदायक सफर के अनुकूल बनाते हैं।

Latest articles

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा: -45 डिग्री तापमान और रास्ते में शवों को देख डगमगाए कदम

भोपाल। मप्र के रायसेन जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार (ग्राम सेमरी) से आने...

More like this