-गैरकानूनी ढंग से चल रहे गौदाम,मालिकों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही
भोपाल
बागमुगालिया इलाके के गोदाम के आसपास कई मकान और झुग्गियां बनी हैं। बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर दमकलें गोदाम तक पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि आग पहले पर्दों और कपड़ों के अन्य सामान में लगी। गोदाम में मौजूद 5 से ज्यादा कर्मचारियों ने इसे बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान एक के बाद एक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुए। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गोदाम का टीन शेड करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा। आसपास के लोगों गोदाम में घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग किए जाने का आरोप भी लगाया है।
फायर ऑफिसर ने बताया कि अरविंद विहार में व्यंजन टेंट हाउस का गोदाम है। यहां एलपीजी के घरेलू सिलेंडर भी मिले हैं। यहां सुबह करीब 9 बजे एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। गोदाम के आसपास कई मकान और झुग्गियां बनी हैं। बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर दमकलें गोदाम तक पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवारें तोड़ी गईं। इसके बाद आग बुझाई जा सकी। जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवारें तोड़ी गईं। इसके बाद आग बुझाई जा सकी।
ब्लास्ट की आवाज आते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जरूरी सामान समेटकर अपने घरों से निकल गए। टेंट हाउस के गोदाम में 100 गैस सिलेंडर रखे होने का अनुमान है। इनमें से कुछ सिलेंडर फटने से आग बेकाबू हो गई थी। फायर फाइटर ने बताया कि आग बुझाने के साथ ही गैस सिलेंडरों को सुरक्षित निकालना भी बड़ी चुनौती थी। व्यंजन टेंट हाउस के गोदाम में कई एलपीजी सिलेंडर रखे मिले। व्यंजन टेंट हाउस के गोदाम में कई एलपीजी सिलेंडर रखे मिले। जेसीबी की मदद से तोड़ीं । पुलिस ने 200 मीटर पहले से बेरिकेडिंग कर लोगों को मौके पर जाने से रोका।
मंत्री गौर ने दिये गोदाम मालिकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को गोविंदपुरा विधानसभा के बाग मुगालिया इलाके में सुबह करीब 10 बजे एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहुंची और उन्होंने गैरकानूनी ढंग से चल रहे गौदाम को देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, पूरे क्षेत्र में इस तरह के जो भी गैरकानूनी काम चल रहे हैं, उन्हें तुरंत रोका जाए और गोदाम मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
