24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालक्रिस्टल आइडल सिटी में सीवेज लाइन कार्य का भारी विरोध, सड़कों पर...

क्रिस्टल आइडल सिटी में सीवेज लाइन कार्य का भारी विरोध, सड़कों पर उतरे रहवासी

Published on

भोपाल। राजधानी के क्रिस्टल आइडल सिटी फेस-1 में अमृत योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सीवेज लाइन निर्माण कार्य को लेकर रविवार को विवाद गहरा गया। योजना के विरोध में बड़ी संख्या में कॉलोनी के रहवासी सुबह से ही एंट्रेंस गेट के समीप इकट्ठा हो गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री कृष्णा गौर तथा भोपाल महापौर मालती राय के खिलाफ गहरी नाराजगी और आक्रोश व्यक्त किया।

धरना प्रदर्शन में शामिल रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में सीवेज लाइन के लिए की जाने वाली खुदाई से यहाँ की सुव्यवस्थित सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएंगी। इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी तथा भविष्य में कई अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी इसका विपरीत असर पड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर मांग की है कि प्रशासन को इस योजना पर पुनर्विचार करना चाहिए और जब तक स्थानीय रहवासियों की पूर्ण सहमति न हो, तब तक कॉलोनी में किसी भी प्रकार का कार्य शुरू नहीं किया जाए। रहवासियों के इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता भी धरना स्थल पर पहुँचे।

उन्होंने रहवासियों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि जनता की समस्याओं और कॉलोनी के हितों की अनदेखी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुप्ता ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते रहवासियों की न्यायसंगत मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं क्रिस्टल आइडल सिटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सराठे ने विरोध प्रदर्शन में शामिल सभी रहवासियों का आभार व्यक्त किया और अपनी जायज मांगों के लिए आगे भी इसी तरह एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला यासीन मलिक गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की कार्यवाही

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने...