7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeभोपालMP: जंगल लकड़ी लेने गई महिला को मिला हीरा, रातो-रात बन गई...

MP: जंगल लकड़ी लेने गई महिला को मिला हीरा, रातो-रात बन गई लखपति

Published on

पन्ना,

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक महिला राह चलते-चलते लखपति बन गई. आदिवासी महिला गेंदा बाई जंगल में लकड़ी लेने गई थी. उसे रास्ते मे बेशकीमती 4 कैरेट 39 सेंट का हीरा मिला, जिसे उसने हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया. इस हीरे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है. फिलहाल इस हीरे को बोली के लिए रखा गया है.

गेंदा बाई पन्ना नगर में पुरुषोत्तमपुर के वार्ड नं-27 की रहने वाली है. वह रोजाना की तरह बुधवार सुबह जंगल लकड़ी लेने के लिए गई थी. रास्ते में उसे एक चमकीला पत्थर दिखाई दिया. उसने इसे घर आकर अपने पति को दिखाया.

उस वक्त पति-पत्नी दोनों उस चमकीले पत्थर की पहचान नहीं कर पाए और सीधे हीरा कार्यालय लेकर पहुंच गए. हीरा पारखी अनुपम सिंह ने चमकीला पत्थर देखकर बताया कि यह मामूली पत्थर नहीं है, बल्कि बेशकीमती हीरा है. इसका वजन 4 कैरेट 39 सेंट है. इस हीरे को पाकर आदिवासी परिवार बेहद खुश है.

गेंदा बाई कहती है कि घर की हालत बहुत कमजोर है. लकड़ी बेचकर और मजदूरी से घर का खर्च चलता था. चार बेटे और दो बेटियां शादी के लिए है. अब हीरे से मिलने वाली रकम से बेटियों की शादी करेंगे और घर भी बनाएंगे. गेंदा बाई के पति ने कहा कि पत्नी को हीरा मिलने से वह बहुत खुश है. हीरा को कार्यालय में जमा करा दिया है.

इस मामले में हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि गेंदा बाई को हीरा मिला है. वह हर रोज की तरह जंगल लकड़ी लेने गई थी. उन्हें चमकीला पत्थर मिला. वह इसे लेकर सीधे हीरा कार्यालय पति के साथ आ गई. यहां देखा तो वह चमकीला पत्थर हीरा है. इसे अब बोली के लिए रखा जाएगा.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this