22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP: अंग्रेजों के जमाने का नैरोगेज पुल ढहा, लोहा खोल रहे 5...

MP: अंग्रेजों के जमाने का नैरोगेज पुल ढहा, लोहा खोल रहे 5 मजदूर 50 फीट नीचे जा गिरे

Published on

मुरैना,

मुरैना में नैरोगेज ट्रेन के पुराने पुल का लोहा खोलते समय हादसा हो गया. दरअसल, पुलिस के एक हिस्से के साथ ही 5 मजदूर सीधे 50 फीट नीचे जमीन पर आ गिरे. सभी की हालकत गंभीर है. हदसे के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. यह घटना जौरा थाना क्षेत्र सिकरोदा क्वारी पुल. यह पुल सिंधिया रियासतकालीन है. ग्वालियर से श्यौपुर तक इस नैरोगेज पर ट्रेन चलती थी.

सभी मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से दो मजदूरों को ग्वालियर रेफर किया गया है.दरअसल, मुरैना में अंग्रेजों के जमाने के बने नैरोगेज रेलवे ब्रिज को तोड़ने का काम चल रहा था. इस दौरान अचानक से ब्रिज का हिस्सा टूटकर 50 फीट नीचे आ गिरा. ब्रिज के साथ 5 मजदूर भी नीचे गिर गए.इस कारण सभी बुरी तरह से घायल हो गए.

नैरोगेज की जगह अब शुरू हो गई है ब्रॉडगेज लाइन
घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के समय मजदूर ब्रिज में लगे लोहे को गैस कटर के जरिए काट रहे थे.बताया जाता है कि नैरोगेज रेलवे लाइन का ब्रॉडगेज में परिवर्तन होने के बाद पुराने पुल पर लोहा निकालने का काम चल रहा था. घटना का पता चलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है.

क्या है नैरोगेज रेलवे लाइन
शुरुआती दिनों में जब रेल यातायात शुरू हुई थी तो ट्रेनें नैरोगेज ट्रैक पर चलती थी. नैरोगेज एक प्रकार का रेलवे ट्रैक होता है. यह आम रेलवे ट्रैक यानी की ब्रॉडगेज से कम चौड़ा होता है. पुराने जमाने में नैरोगेज पर ही ट्रेने चलती थी. अभी भी देश में कुछ जगह नैरोगेज ट्रेन का छोटी दूरी के लिए परिचालन होता है. इसी तरह का नैरोगेज ट्रैक ग्वालियर से श्यौपुर तक बिछाई गई थी. इसे अंग्रेजों ने बनवाया था.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...