5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
HomeभोपालMP: झाड़ू लगाने से किया इनकार तो बच्चों का स्कूल से काट...

MP: झाड़ू लगाने से किया इनकार तो बच्चों का स्कूल से काट दिया नाम, सरकारी स्कूल का अनोखा मामला

Published on

गुना ,

सरकारी स्कूल में अगर शिक्षा ग्रहण करनी है तो झाड़ू लगानी पड़ेगी… ये वाकया मध्य प्रदेश के गुना जिले के टोरिया गांव का है. शासकीय माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले भाई-बहन को केवल इसलिए स्कूल से निकाल दिया गया, क्योंकि उन्होंने कक्षा में झाड़ू लगाने से इनकार कर दिया था. पिता ने जब इस बात का विरोध किया तो दोनों बच्चों को स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देकर रवाना कर दिया गया. बेहद हैरान कर देने वाले इस मामले की शिकायत जनसुनवाई में कलेक्टर से की गई है.

गुना जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दूर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम टोरिया के स्कूल में महिला शिक्षक सोनू रघुवंशी ,रूपवती रघुवंशी व राधा साहू पर गंभीर आरोप लगे हैं.महिला शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों को बेवजह स्कूल से बाहर कर दिया. कक्षा 5वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा और उसके चौथी कक्षा में पढ़ने वाले भाई को स्कूल से बाहर कर दिया गया.

बच्चों ने बताया कि उनसे क्लास में झाड़ू-पोछा लगवाया जाता था. स्कूल टीचर उनसे काम करने का कहती थीं. यदि मना करते तो डांटती और मारपीट भी करती थीं. टीचर कहती थीं कि यदि झाड़ू लगाओगे तो पैसे भी देंगे. इसकी शिकायत जब बच्चों ने अपने माता पिता से की तो मामले का खुलासा हुआ. बच्चों के पिता ने जब खुद स्कूल पहुंचकर पड़ताल की तो टीचरों की कारस्तानी सामने आ गई.

आरोपों के घेरे में घिरी शिक्षिकाओं ने बताया कि बच्चों के पिता स्कूल में आकर अभद्रता करते हैं. हमारे ऊपर जानबूझकर आरोप लगाए जा रहे हैं.शिक्षा विभाग के हालातों को लेकर जब जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रभान सिंह सिसोदिया से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है. जनसुनवाई में शिकायत मिली है. दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this