16.5 C
London
Saturday, May 30, 2026
HomeभोपालMP: सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी CRPF की टुकड़ी, पेड़ से...

MP: सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी CRPF की टुकड़ी, पेड़ से टकराया वाहन, एक जवान की मौत

Published on

बालाघाट

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक दुखद दुर्घटना घटी है. सीआरपीएफ की सातवीं बटालियन की एक टुकड़ी, जो सर्चिंग ऑपरेशन के लिए निकली थी, उसका वाहन रविवार सुबह एक पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में 22 वर्षीय जवान तारकेश्वर की दर्दनाक मौत हो गई. तारकेश्वर छत्तीसगढ़ के धमतरी के निवासी थे और उनके साथ इस हादसा उनके परिवार और बल के लिए बहुत बड़ा आघात है.

घटना बिरसा थाना के मछुरदा पुलिस चौकी के पास की है, जहां से सीआरपीएफ की टुकड़ी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी. जिस बुलेरों वाहन में जवान सफर कर रहे थे, वह पाथरी से सुंदरवाही के बीच कुदान गांव के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई और गहरे गड्ढे में पलट गई. घटना के बाद वाहन का चालक लापता हो गया है, जो कि जांच के लिए एक अहम कड़ी है.

सर्चिंग के लिए निकली थी जवानों की टीम
बताया जाता है कि बिरसा थाना के मछुरदा पुलिस चौंकी में सीआरपीएफ की सातवीं डी कंपनी 4 तैनात है, जहां से नक्सली क्षेत्र में सर्चिंग के लिए बुलेरों वाहन नंबर एमपी 50 सी 9448 में अधिकारी और जवान जा रहे थे, जबकि अन्य वाहन में भी जवान थे.

घायल जवानों को भेजा गया अस्पताल
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. दुर्घटना में घायल हुए इंस्पेक्टर उमेश, एएसआई यदुनंदन पासवान, एएसआई बिरजू दास और आरक्षक राकेश यादव को इलाज हेतु गोंदिया के एक अस्पताल पहुंचाया गया है.

हादसे के बाद ड्राइवर फरार
पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और बताया कि घटना की विस्तार से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस घटना ने न केवल सुरक्षा बलों को बल्कि पूरे क्षेत्र को सकते में डाल दिया है. पुलिस चालाक की खोज में जुट गई है और आशा है कि दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा.

 

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

मप्र में तबादलों की महाकवायद शुरू: विभागों ने जुटाया अफसरों-कर्मचारियों का ब्यौरा

जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षकों के ट्रांसफर पर फरवरी 2027 तक रोक भोपाल। मप्र में तबादले...