9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
HomeभोपालMP: पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने...

MP: पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किया चक्का जाम

Published on

भिंड ,

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अग्रवाल कॉलोनी में शनिवार रात को दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पुरानी रंजिश के चलते चली गोलियों में विष्णु यादव नाम के युवक को गोली लग गई. घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

मृतक के परिजनों ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को इटावा रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया. उनकी मांग थी कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया. इस घटना के बाद से इलाके में गुस्से का माहौल है. मृतक के भाई की शिकायत पर अंशु तोमर, अभी यादव, बंटू यादव राम सिंह तोमर, छोटू राजावत के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

युवक की गोली मारकर हत्या
एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने बताया कि घटना रात के 10 बजे की है, जिसमें विष्णु यादव की गोली लगने से मौत हो गई. परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए चक्का जाम किया था, जिसे समझाइश देकर खुलवा दिया गया है. सात आरोपियों पर FIR दर्ज की गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
इस गोलीबारी से इलाके में तनाव फैल गया है, लेकिन पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है.

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this