12.9 C
London
Saturday, June 6, 2026
HomeभोपालMP: नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर बजरंग दल के वर्कर पर...

MP: नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर बजरंग दल के वर्कर पर जानलेवा हमला

Published on

आगर मालवा,

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में बजरंग दल के कार्यकर्ता आयुष पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ. इस अटैक में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उज्जैन के अस्पताल में भर्ती किया गया है. आयुष का कहना है कि उन्होंने बीजेपी से निलंबित की जा चुकीं नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया था. इस वजह से उन पर अटैक किया गया.

आयुष ने बताया कि बुधवार दोपहर उसे एक दर्जन लोगों ने घेरकर धारदार हथियारों से हमला किया. मारते समय हमलावर बोल रहे थे कि इसने नूपुर का समर्थन किया है, इसे काट डालो. मेरी किस्मत अच्छी थी कि वहां से लोगों की भीड़ गुजर रही थी तो उन्हें देखकर हमलावर भाग गए. डॉक्टरों का कहना है कि आयुष के सिर पर सात टांके लगे हैं.

आयुष्य ने कहा, उसे पिछले कुछ दिनों से लग रहा था कि उसका पीछा किया जा रहा है, लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया. जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उन्हें वह नहीं जानते. फिलहाल आयुष का उज्जैन सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है.इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में धारा 307 सहित 6 अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...