22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP: गेहूं के खेतों में आग का रौद्र रूप, 300 बीघा से...

MP: गेहूं के खेतों में आग का रौद्र रूप, 300 बीघा से ज्यादा फसल जलकर हुई खाक, बेबस ताकते रह गए किसान

Published on

श्योपुर ,

मध्यप्रदेश के श्योपुर में खेतों में पककर तैयार खड़ी गेंहू की 300 बीघा से ज्यादा फसल भीषण आग में जलकर खाक हो गई. अज्ञात कारणों से भड़की आग पर जब तक काबू पाया जा सका तब तक 50 से ज्यादा किसानों की सालभर की मेहनत धुआं-धुआं हो गई. प्रशासन ने आग से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है.

सोमवार दोपहर बाद जिले के सोइकलां कस्बे से सटे सोई और गोपालपुरा गांव के खेतों में आग ने तांडव मचाया. मोबाइल कैमरों में कैद वीडियो और फोटो में गेंहू की फसल में अचानक भड़की आग तांडव मचा रही है और आग की ऊंची-ऊंची लपटें धुएं के गुबार के साथ अफरातफरी फैलाए हुए हैं और लोग आग बुझाने की कोशिशों में जुटे हैं.

सूचना मिलने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी और आग करीब साढ़े तीन घण्टे बाद बुझ सकी. आगजनी की घटना की जानकारी मिलने के बाद खुद जिला कलेक्टर भी मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने अपने मातहत अधिकारी कर्मचारियों को आगजनी से 24 घण्टे के भीतर नुकसान का आकलन पूर्ण करने के आदेश दिए.

शुरुआती तौर पर गेहूं के खेतों में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है. कुछ लोग कूड़े से निकली चिंगारी से आग लगने की बात बता रहे हैं. हालांकि, वजह जो भी हो. लेकिन किसानों ने जिस कड़ी मेहनत से पैसा लगाकर गेहूं की बुवाई की थी, इतने श्रम से सिंचाई कर खेत में फसल को उगाया था, वो उनके सामने ही स्वाहा हो गई और वो बेबस देखते ही रह गए.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...