10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeभोपालMP: तालाब में नहाने गए चार बच्चे डूबे, एक-दूसरे को बचाने के...

MP: तालाब में नहाने गए चार बच्चे डूबे, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी की मौत

Published on

कटनी,

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चार बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. मामला स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के नैगवा गांव का है. एक साथ चार बच्चों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया है. स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में डूबे चारों मासूमों के शव को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया.

नैगवा गांव में रहने वाले शशि प्रताप सिंह (उम्र-14 वर्ष), शौर्य सिंह (उम्र-13 वर्ष), मयंक यादव (उम्र-13 वर्ष) और धर्मवीर वंशकार (उम्र-11 वर्ष) सुबह ग्यारह बजे अपने घर से निकले थे. देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया.

इसी दौरान छपरा हार में धरमपुरा जलाशय के किनारे बच्चों की साइकिल और कपड़े पाए गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से चारों मासूमों को तालाब से बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.

डॉक्टर ने वहां चारों मासूमों को मृत घोषित कर दिया गया. एक साथ चार मासूमों की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है. बताया जा रहा है कि चारों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी जान गंवा बैठे.

एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर चारों बच्चों के परिजनों को अंत्येष्टि में सहायता के लिए 5-5 हजार रूपये की राशि और आरबीसी के प्रावधानों के तहत प्रत्येक मृत बच्चे के परिवारजनों को चार-चार लाख रुपए की आपदा सहायता राशि दी जाएगी.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...