17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP: घर के बक्से में पड़ी थी दादा की लाश, पड़ोसी की...

MP: घर के बक्से में पड़ी थी दादा की लाश, पड़ोसी की छत पर छुपी थी पोती

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बुजुर्ग की लाश बंद बक्से में मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि जिस समय बुजुर्ग की लाश मिली उसकी 16 साल की नाबालिग पोती पड़ोसियों की छत पर छुपी बैठी थी. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई.

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. यह वारदात माधवगंज इलाके के कृष्णा कॉलोनी की है. यहां रहने वाले 64 साल के बुजुर्ग रामस्वरूप राठौर की डेड बॉडी उनके ही घर में एक बक्से में बंद मिली. मृतक के बेटे ने जब अपनी बेटी को तलाशा तो वह पड़ोसी की छत पर छुपी मिली. मृतक रामस्वरूप राठौर रिटायर होमगार्ड थे और उनका गांव दतिया जिले में है. 8 दिन पहले ही उनकी पोती अपने दादा से मिलने ग्वालियर आई थी.

बंद बक्से में मिली 64 साल के बुजुर्ग की लाश
मृतक के पुत्र महेश राठौर ने बताया कि 25 तारीख को आखिरी बार उनकी अपने पिता से बात हुई थी. इसके बाद उन्होंने कई बार उन्हें फोन किया पर उनसे बात नहीं हो गई. जिससे वह परेशान हो गए और शुक्रवार को ग्वालियर आए तो उन्होंने बक्से में बंद पिता की देखी. फिर तुरंत ही उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.

मृतक की पोती को पुलिस ने हिरासत में लिया
एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि माधवगंज थाना क्षेत्र में महेश राठौर द्वारा सूचना दी गई थी कि उनके पिता रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक थे और उनकी उम्र 65 वर्ष थी. घर पर उनकी लाश पलंग की पेटी के अंदर बंद मिली. 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की. लाश तीन चार दिन पुरानी बताई जा रही है. मृतक की पोती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...