8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
HomeभोपालMP: ज्वेलरी शोरूम में गार्ड ने कर्मचारी को मारी गोली, चौंकाने वाली...

MP: ज्वेलरी शोरूम में गार्ड ने कर्मचारी को मारी गोली, चौंकाने वाली है वजह

Published on

इंदौर,

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गार्ड ने एक कर्मचारी पर गोली चला दी. घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया है.

दरअसल, घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सपना-संगीता इलाके में स्थित एक ज्वेलरी स्टोर की है. यहां तैनात गार्ड प्रमोद पांडे ने कर्मचारी संजय जगताप पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया. गोली संजय के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया. शोरूम में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया.

गोली चलाने की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गार्ड प्रमोद पांडे कुछ दिनों पहले ड्यूटी के दौरान सो रहा था. इस दौरान कर्मचारी संजय जगताप ने उसकी तस्वीर खींचकर शोरूम के स्टाफ ग्रुप में डाल दी थी. इससे गार्ड प्रमोद नाराज हो गया और उसने इस घटना का बदला लेने के लिए संजय पर गोली चला दी.

पुलिस की कार्रवाई
मामले की सूचना मिलते ही भंवरकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गार्ड प्रमोद पांडे को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली. पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अधिकारियों का बयान
इंदौर के एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि, घायल कर्मचारी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी गार्ड के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्लॉटर हाउस का किया निरीक्षण—बजरंग दल का महापौर निवास पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू में की शिकायत

भोपाल।जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस एवं कथित गौमांस हत्याकांड को लेकर भोपाल की राजनीति गरमा...

दादाजी धाम मंदिर में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा

भोपाल।जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले...