6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeभोपालMP: दोपहर तक थे आम आदमी पार्टी के नेता, शाम को मिला...

MP: दोपहर तक थे आम आदमी पार्टी के नेता, शाम को मिला BJP का टिकट

Published on

भोपाल ,

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार शाम को 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की. लेकिन इन 39 उम्मीदवारों में से 2 उमीदवार ऐसे हैं जिनके नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है. इनमें से एक हैं मंडला ज़िले की बिछिया सीट से प्रत्याशी बनाए गए डॉ. विजय आनंद मरावी, क्योंकि उन्होंने गुरुवार सुबह ही जबलपुर मेडिकल कॉलेज में सहायक अधीक्षक पद से इस्तीफा दिया था और शाम को ही उनका नाम बीजेपी उम्मीदवारों की सूची में था. इसके अलावा बालाघाट जिले की लांजी सीट से उम्मीदवार बनाए गए राजकुमार ने गुरुवार को ही आम आदमी पार्टी छोड़ी थी और कुछ घंटों बाद ही उन्हें बीजेपी से टिकट मिल गया.

टिकट मिलने से चंद घंटे पहले छोड़ी AAP
गुरुवार शाम को बीजेपी उम्मीदवारों की सूची में बालाघाट ज़िले की लांजी से राजकुमार कर्राहे का नाम देखकर हर कोई हैरान हो गया, क्योंकि बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने से चार घंटे पहले तक राजकुमार आम आदमी पार्टी में थे. यहां तक कि इलाके में उनके पोस्टर भी आम आदमी पार्टी वाले ही लगे हुए थे, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी फोटो है.

राजकुमार कर्राहे ने राजनीति की शुरुआत लांजी क्षेत्र के युवा भाजपा नेता के रूप में की थी, जिसके बाद साल 2012 तक लांजी जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रहे. साल 2018 के चुनाव में राजकुमार पर पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप लगे. इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्य्ता ले ली. राजकुमार पिछले 5 सालों से आम आदमी पार्टी के चेहरे के रूप में सक्रिय रूप से क्षेत्र में कम कर रहे थे.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...