10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
HomeभोपालMP: लिव-इन पार्टनर ने मारी युवती को गोली, लड़की बनाने लगी थी...

MP: लिव-इन पार्टनर ने मारी युवती को गोली, लड़की बनाने लगी थी दूरी

Published on

नर्मदापुरम,

नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा थाना क्षेत्र के ग्राम दूधिया बड़ में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती को गोली मार दी. युवती के पेट में गोली लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया. गोली मारते ही आरोपी मौके से फरार हो गया. गंभीर हालत में युवती को सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. युवती की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी राजू रजक ने तत्काल एक्शन लेते हुए तीन टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कराई. पुलिस जांच में पाया गया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है. सिवनी मालवा टीआई अनूप उइके ने जानकारी दी कि आरोपी युवक का नाम नमन रैकवार है, जिसे इटारसी रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया गया है.

लिव-इन पार्टनर ने युवती को मारी गोली
जानकारी के मुताबिक नमन और पीड़ित युवती धार जिले के पीथमपुर में एक फाइनेंस कंपनी में साथ काम करते थे और लिव-इन में रह रहे थे. लेकिन तीन महीने पहले युवती पीथमपुर छोड़कर हरदा आ गई थी और वहां एक नई फाइनेंस कंपनी में काम करने लगी थी.

बताया जा रहा है कि युवती ने युवक से बात करना भी करना भी कम कर दिया था. इस बात से नाराज होकर नमन ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था. लेकिन उसे इटारसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
इस मामले पर जिला अस्पताल के डॉक्टर शिवेंद्र चंदेल ने बताया कि युवती की हालत अभी स्थिर है. एक्स-रे और सीटी स्कैन के जरिए पता लगाया जा रहा है कि कहीं अंदरूनी चोटें तो नहीं हैं. स्थिति देखने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि युवती को भोपाल रेफर करना है या नहीं.

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...