14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP: अब हेलिकॉप्टर से कर सकेंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन, CM ने...

MP: अब हेलिकॉप्टर से कर सकेंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन, CM ने की एयर टैक्सी सेवा की शुरुआत

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत की है. इस योजना का लाभ लेकर पर्यटक प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का सफर हेलिकॉप्टर से कर सकेंगे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर गुरुवार को इस योजना की शुरुआत की.

मध्य प्रदेश की सरकार प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने किए तरह-तरह के उपाय कर रही है. इसी के तहत गुरुवार को एयर टैक्सी सर्विस का शुभारंभ किया गया. इस सेवा के जरिए पर्यटक प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटनस्थलों की हवाई यात्रा कर सकेंगे. इसके तहत यात्रियों के अलग-अलग पैकेज दिये जाएंगे. यानी की दूरी के हिसाब से अलग-अलग स्लैब में किराया तय किया गया है.

तीन हजार रुपये तक होगा किराया
फिलहाल, योजना की शुरुआत तीन एयरक्राफ्ट के साथ हुई है. इसमें 6 सीटर और 8 सीटर एयरक्रॉफ्ट शामिल हैं. नए एयर टैक्सी सर्विस का किराया कम से कम तीन हजार रुपये तक रह सकता है. दूरी के हिसाब से किराया बढ़ भी सकता है. इसके लिए एमपी सरकार ने निजी कंपनी से करार किया है.

एयर टैक्सी सर्विस के पहले चरण में भोपाल, जबलपुर, रीवा, खजुराहो, उज्जैन और पमचढ़ी जैसे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का प्लान है. इतना ही नहीं एयर टैक्सी सर्विस से जुड़ी सभी सेवाएं ऐप पर उपलब्ध रहेंगी. ताकि, बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो. साथ ही बिना किसी परेशानी के यात्री एयर टैक्सी सेवा का आनंद उठा सकें.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...