12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
HomeभोपालMP: रिटायर्ड DGP के बेटे ने कलाई की नस काटी, फिर काटा...

MP: रिटायर्ड DGP के बेटे ने कलाई की नस काटी, फिर काटा खुद का गला, मौत

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक रिटायर्ड डीजीपी के बेटे ने अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि फिलहाल घटना से परिवार सदमे में है. पुलिस जल्द ही उनका विस्तृत बयान दर्ज करेगी.

घटना भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र के वैशाली नगर की है. असिस्टेंट कमिश्नर चंद्रशेखर पांडे ने ‘आजतक’ से बात करते हुए बताया कि वैशाली नगर के रहने वाले रिटायर्ड डीजीपी मोहन शुक्ला के बेटे तुषार शुक्ला ने शनिवार शाम को पहले कलाई की नस काटी. इसके बाद उसने गर्दन की नस भी काट ली. इससे उसकी मौत हो गई.

सबसे पहले उसकी पत्नी ने उसके गले से खून की तेज धार निकलती देखी, तो उसने चिल्लाकर बेटे को बुलाया और तुषार को नजदीकी अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद कर लिया है.

पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में था तुषार
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि तुषार पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में था. तुषार का इलाज भी चल रहा था. इतना ही नहीं, तुषार ने इससे पहले भी एक बार आत्महत्या का प्रयास किया था. फिलहाल, इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और पुलिस जल्द ही उनका विस्तृत बयान दर्ज करेगी.

छत्तीसगढ़ के पहले डीजीपी थे श्री मोहन शुक्ला
आपको बता दें कि तुषार शुक्ला छत्तीसगढ़ के पहले डीजीपी मोहन शुक्ला के बेटे थे. मोहन शुक्ला ने 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ के पहले डीजीपी का पद संभाला था और 26 मई 2001 को रिटायर हुए थे. रिटायरमेंट के बाद मोहन शुक्ला अपने परिवार के साथ भोपाल में रहने लगे थे.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी की बरी करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील स्वीकार, कोर्ट ने जारी किया वारंट

भोपाल। मप्र उच्च न्यायालय की इन्दौर खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते...

शिक्षा में जीवन मूल्यों का समावेश आवश्यक, संस्कारविहीन शिक्षा से समाज हो जाएगा दिशाहीन: निखिलेश महेश्वरी

बैरसिया। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विद्या विहार नरेला में आयोजित 'आचार्य दक्षता...

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...