19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: तेंदूपत्ता बीनने गए तीन लोगों को हाथियों ने रौंदा, 3 की...

MP: तेंदूपत्ता बीनने गए तीन लोगों को हाथियों ने रौंदा, 3 की मौत, गांवों में फैली दहशत

Published on

शहडोल

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्योहारी वन परिक्षेत्र में सोमवार सुबह दो जंगली हाथियों ने कहर बरपाया. अलग-अलग गांवों में तेंदूपत्ता बीनने गए तीन ग्रामीणों को रौंदकर उनकी जान ले ली. ये घटनाएं सुबह 6 से 8 बजे के बीच हुईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

ब्योहारी वन संभाग के एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे के मुताबिक, पहली घटना सानौसी गांव में हुई, जहां 40 वर्षीय उमेश कोल पर हाथियों ने हमला कर दिया. उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किसी तरह एक पेड़ पर चढ़कर जान बचाने में सफल रही.

दूसरी घटना ढोंडा गांव में घटी, जहां 65 वर्षीय देवगनिया बैगा को हाथियों ने कुचलकर मार डाला. तीसरी घटना कोलूहा-घटवा बरछ गांव में हुई, जहां 8 वर्षीय बालक मोहन लाल पटेल की भी जान चली गई. बताया जा रहा है कि ये हाथी बांधवगढ़ नेशनल पार्क से भटककर बाणस नदी होते हुए संजय गांधी टाइगर रिजर्व की ओर बढ़ रहे थे, इसी दौरान ये हमले हुए.

₹ 25 लाख की वित्तीय सहायता की घोषणा
वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मृतकों के परिजनों को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी. वन विभाग ने तत्काल राहत के रूप में ₹50 हजार की सहायता भी दी है. मुख्यमंत्री ने वन अधिकारियों को तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान सुरक्षा उपायों की समीक्षा और हाथियों की मूवमेंट पर निगरानी के निर्देश भी दिए हैं.

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में 47.11 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी थी, जिसका उद्देश्य हाथियों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण और मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को रोकना है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...