15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP : 'आप लोग मुझे विदा करना चाहते हैं', भावुक होकर कमलनाथ...

MP : ‘आप लोग मुझे विदा करना चाहते हैं’, भावुक होकर कमलनाथ ने फिर दे दिया बड़ा हिंट

Published on

छिंदवाड़ा:

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीनियर लीडर कमल नाथ ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद कमल नाथ अपने गढ़ छिंदवाड़ा में एक्टिव हो गए हैं। बुधवार को नाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक भाषणा दिया। उन्होंने कहा- “आप लोग मुझे विदा करना चाहते हैं तो विदा होने के लिए तैयार हूं। मैं खुद को किसी के ऊपर थोपना नहीं चाहता हूं।” कमल नाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।

बुधवार को कमल नाथ ने छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा के ब्लाक हर्रई में ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद वह चौरई विधानसभा के ब्लाक चांद में ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान कमल नाथ ने एक बार फिर अपने विदाई की बात कही। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि नकुल नाथ के साथ कमल नाथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

क्या कहा कमलनाथ ने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा- “कमलनाथ को आप विदा करना चाहते मैं अपने आप को थोपना नहीं चाहता हूं यह आपकी मनमर्जी है। भाजपा से डरिएगा मत बस 6 हफ्ते की बात है। बीजेपी छलावा करती है। आप लोगों को भविष्य के लिए वोट करना हैं। आप लोगों ने एक टीम बनाई है। आज के जो युवा हैं उन्हें बनी बनाई टीम मिली है जबकि जो बुजुर्ग बैठे हैं उन्होंने टीम बनाई है। मुझे उम्मीद है कि आप लोगों से ऐसे ही प्यार मिलता रहेगा।”

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
कमलनाथ का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में फूट की खबरें भी सामने आ रही हैं। फिलहाल कमल नाथ ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। कमल नाथ, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल होंगे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...