16.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपाल1 नवंबर को MP का 67वां स्थापना दिवस: भोपाल में 'शिव महिमा'...

1 नवंबर को MP का 67वां स्थापना दिवस: भोपाल में ‘शिव महिमा’ होगी; शंकर, एहसान-लॉय देंगे प्रस्तुति

Published on

भोपाल

1 नवंबर को मध्यप्रदेश का 67वां स्थापना दिवस है। इस दिन प्रदेशभर में खुशियां मनाई जाएगी। भोपाल में स्टेट लेवल का प्रोग्राम होगा। इसमें ‘शिव महिमा’ नृत्य होगा तो गायब शंकर, एहसान-लॉय अपने बैंड के जरिए प्रस्तुति देंगे। स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी समेत प्रदेश की सभी सरकारी बिल्डिंगों पर रोशनी की जाएगी।

बता दें कि मध्यप्रदेश वर्ष 1956 को प्रदेश अस्तित्व में आया था। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान ने 25 अक्टूबर को मीटिंग बुलाई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह शाम 7 बजे से शुरू होगा, जो करीब दो घंटे चलेगा।

CM भी होंगे शामिल
स्थापना दिवस समारोह में सीएम चौहान भी शामिल होंगे। वहीं, मंत्री, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन भी इसमें हिस्सा लेंगे। कानून, ट्रैफिक, एंट्री, फायर बिग्रेड, पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

सभी जिलों में भी होंगे आयोजन
भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। बाकी जिलों में भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए एक-एक लाख रुपए की राशि कलेक्टरों को दी गई है।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...